शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बक्से में एक महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि यह बक्सा पानी के टैंक के अंदर था। मृतिका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
यह पूरा मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, निशातपुरा इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थानीय युवक चबूतरा पोतने पहुंचे थे। इस दौरान पानी टैंक में एक बक्सा ऊपर तैरते हुए देखा। शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के नजारा देख होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें: इंदौर में युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या: सुनसान इलाके में पड़ा मिला शव, अवैध संबंध के एंगल से पुलिस ने शुरू की जांच
बक्से के अंदर महिला का शव था। जिसे पुलिस ने रहवासियों के साथ मिलकर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि शव को पेटी के अंदर पत्थर रखकर रस्सी से बांध गया था और पानी डुबाया था। जिस रस्सी से बक्सा बंधा था, उसी रस्सी से शव को बाहर निकाला गया। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, हालांकि अब तक मृतिका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाटः पत्थर से कुचलकर की हत्या, दादी के शव के पास डेढ़ साल का मासूम पोता रोता रहा
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


