शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में अवैध हथियारों के काले कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी और सफलता हासिल की है। तलैया थाना क्षेत्र में धार लगाने की दुकान की आड़ में संचालित की जा रही अवैध हथियार बनाने की एक पूरी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बने और अधबने धारदार हथियार व भारी भरकम मशीनरी जब्त की है।

ये भी पढ़ें: दावों के बीच गड्ढों में तब्दील सड़कें! मंदिर-मस्जिद जाने वाला मार्ग खस्ताहाल, भ्रष्टाचार की मार झेल रहे कटरिया के ग्रामीण

दुकान की आड़ में हथियारों का निर्माण और बिक्री

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि तलैया इलाके में स्थित एक दुकान की आड़ में अवैध रूप से धारदार हथियारों का निर्माण कर उन्हें बेचा जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर अवैध हथियार बनाने का पूरा सेट-अप और कच्चा माल बरामद हुआ।

भारी मात्रा में मशीनरी और धारदार हथियार जब्त

पुलिस ने मौके से 12 बड़ी धारदार लोहे की छुरियां, छुरी की मूठ लगी बिना धार की 6 ब्लेड और 7 अन्य कच्ची ब्लेड जब्त की हैं। इसके अलावा, अवैध कारखाने से जमीन में पक्के तौर पर गड़ी बड़ी ग्राइंडर मशीन और धार लगाने वाली मरशान मशीन, ड्रिल मशीन, बड़ा कटर, हैंड ग्राइंडर, हथौड़ी, निहायी और 2 इलेक्ट्रिक मोटर, छैनी, आरी, प्लास, फाइबर और मूठ में लगने वाली 50 रिपिट बरामद की गई हैं।

ये भी पढ़ें: सरकारी दावों की खुली पोल! कच्चा मकान ढहा तो गौशाला के टीन शेड में गुज़र-बसर करने को मजबूर बुजुर्ग आदिवासी महिला, नहीं मिला PM आवास

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, भेजा गया जेल

वैध लाइसेंस न होने और अवैध रूप से हथियारों के निर्माण व बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1AA) के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने अब तक किन-किन लोगों को ये अवैध हथियार बेचे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m