संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मशहूर हैरिटेज होटल ‘नूर-उस-सबाह पैलेस’ से जुड़े रिलायबल ग्रुप को शातिर साइबर ठगों ने 1 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया।

ये भी पढ़ें: MP Police में होने जा रही हैं बंपर भर्तियां! PHQ ने ESB को भेजा प्रस्ताव, सितंबर में जारी होगा विज्ञापन

फर्जी ईमेल आईडी से की गई ठगी

जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने ग्रुप को एक फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बैंक खाते से जुड़ी गलत जानकारी भेजी थी। रिलायबल ग्रुप के कर्मचारियों ने जैसे ही उस फर्जी खाते में रकम ट्रांसफर की, ठगी को अंजाम दे दिया गया।

3 घंटे में 200 खातों में भेजी रकम, 5 लाख निकालने में रहे सफल

पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि साइबर अपराधियों ने पैसे मिलते ही बेहद तेजी से काम किया। ठगों ने महज तीन घंटे के भीतर 1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम को देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित लगभग 200 बैंक खातों में ट्रान्सफर कर दिया।

ये भी पढ़ें: MP में नही थमेगी बारिश! 11 जिलों में अलर्ट; चित्रकूट में तबाही का मंजर; बाणसागर के गेट खुले, मंडराया बाढ़ का खतरा

मामला सामने आते ही साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न खातों में भेजे गए 95 लाख रुपये होल्ड करा लिए हैं। हालांकि, ठग करीब 5 लाख रुपये कैश निकालने में कामयाब रहे। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है और गिरोह का सुराग लगाने में जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m