संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधी भवन में रविवार को सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑडिट को लेकर बुलाई गई एक बैठक में जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा आयोजित इस बैठक के लिए पुलिस और प्रशासन से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी।
ये भी पढ़ें: बाढ़ में बह गया सतना-चित्रकूट हाईवे! 300 मीटर सड़क ध्वस्त, बीच रास्ते बस बदलने को मजबूर यात्री
सवाल पूछने पर यूथ लीडर से माइक छीना-झपटी
बैठक के दौरान मौजूद यूथ लीडर गौतम जायसवाल ने जब आयोजकों से सवाल किया कि “दिल्ली में जो असामाजिक तत्व पनपे, वे भोपाल में न पनपे इसके लिए क्या एक्शन लिया जाएगा?” तो CJP के कार्यकर्ता भड़क गए। आरोप है कि सवाल सुनते ही CJP के लोगों ने गौतम जायसवाल के साथ धक्का-मुक्की की और हाथ से माइक छीन लिया।
गौतम जायसवाल का कहना है कि वे सरकारी स्कूलों में सुधार के खिलाफ बिल्कुल नहीं हैं, लेकिन कोई भी गतिविधि सही तरीके और पुलिस प्रशासन की विधिवत अनुमति के साथ होनी चाहिए।
थाना प्रभारी ने गांधी भवन सचिव को दी सख्त चेतावनी
घटना के बाद गौतम जायसवाल ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कार्यक्रम में शामिल असामाजिक तत्वों पर पुलिस निगरानी की मांग की।
ये भी पढ़ें: बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति बैठक: ओरछा में CM डॉ मोहन का कांग्रेस पर हमला, वोट बैंक पॉलिटिक्स को बताया चुनौती
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि गांधी भवन के सचिव को औपचारिक पत्राचार कर सख्त चेतावनी दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि बिना पूर्व सूचना व अनुमति के ऐसी किसी बैठक या कार्यक्रम का आयोजन होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी गांधी भवन प्रबंधन की होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


