शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी के जेपी अस्पताल में प्रशासनिक लापरवाही के चलते एक बार फिर डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा है। पिछले 5 महीने से स्टाइपेंड और 3 महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज तीन डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। बकाया भुगतान न होने पर डॉक्टरों ने पहले ही आंदोलन का ऐलान कर दिया था।
ये भी पढ़ें: MP TET Exam 2026: शिक्षकों की परीक्षा पर फिर सस्पेंस! अक्टूबर में होना था एग्जाम, अब दिसंबर को लेकर आया नया अपडेट
अनशन पर बैठने वाले डॉक्टरों में डॉ. शुभम कश्यप, डॉ. मनीष बरसरे और डॉ. रविंद्र पाल शामिल हैं। जेपी अस्पताल के डॉक्टरों का आरोप है कि स्टाइपेंड रोकने और वेतन भुगतान के मामले में नियमों की सरासर अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक तंगी और भारी मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

