शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में अपनी सेवाएं दे रहे जूनियर डॉक्टरों, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी के रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी वर्गों के रेजिडेंट डॉक्टरों के मासिक स्टाइपेंड (Stipend) में आधिकारिक तौर पर वृद्धि कर दी है। सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर के हजारों डॉक्टरों को आर्थिक राहत और प्रोत्साहन मिलेगा।

READ MORE: MP में अन्नदाताओं के लिए जरूरी खबर: समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए पंजीयन की आज अंतिम तिथि; फर्जीवाड़े रोकने के लिए एग्रीस्टेक आईडी अनिवार्य

अप्रैल 2026 से लागू होगी बढ़ी हुई राशि शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉक्टरों के स्टाइपेंड में की गई यह बढ़ोतरी अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इस संशोधन के बाद पीजी और सुपर स्पेशियलिटी के डॉक्टरों को हर महीने 3,464 रुपये से लेकर 3,677 रुपये तक अतिरिक्त राशि का लाभ मिलेगा।

किसे कितना मिलेगा बढ़ा हुआ स्टाइपेंड?  

  • पीजी प्रथम वर्ष: पहले मिलने वाले 77,662 रुपये प्रतिमाह को बढ़ाकर अब 81,126 रुपये कर दिया गया है।
  • पीजी द्वितीय वर्ष: इस वर्ष के डॉक्टरों का स्टाइपेंड 80,050 रुपये से बढ़कर अब 83,620 रुपये प्रतिमाह हो गया है।
  • पीजी तृतीय वर्ष: इन्हें अब 82,441 रुपये के स्थान पर 86,118 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
  • सीनियर रेजिडेंट (Senior Resident): सीनियर रेजिडेंट्स का स्टाइपेंड 90,803 रुपये से बढ़ाकर सीधे 94,853 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
  • जूनियर रेजिडेंट (Junior Resident): जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को अब 63,324 रुपये की जगह 66,148 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m