शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सैफ नाम के युवक पर नाबालिग युवतियों से पहचान छिपाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। हिंदू संगठन ने एक होटल में उसे बुधवार को 2 युवतियों के साथ पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, बाग सेवनिया में कल हिंदूवादी संगठनों ने सैफ नाम के युवक को 2 युवतियों के साथ साकेत नगर के होटल में पकड़ा था। जिसके बाद उस युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पुलिस की पूछताछ और जांच में दोनों बच्चियां नाबालिग निकली है।पुलिस ने दोनों बच्चियों के बयान पर अलग अलग मामला दर्ज कर लिया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पहले भी कई बार शहर की अलग अलग होटलों में डरा धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने दोनों नाबालिग को रात में शराब पिलाई और पूरे शहर में घुमाया। सुबह 4 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर चाय पिलाई। वही से होटल ले जाने की जिद करने लगे। होटल नहीं जाने पर पुराने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। साकेत नगर की एक निजी होटल में ले जाकर दोनों नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म करने वाला था, तभी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। होटल में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए थे। 

मामले पर ADCP अनिल शर्मा का कहना है कि तत्परता दिखाते हुए मामला पंजीबद्ध कर लिया है। दोनों ही बच्चियां नाबालिग है इसलिए पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज किया है। साथ होटल संचालक खिलाफ भी सराय अधिनियम सहित अन्य अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। मामले में तीन युवकों की गिरफ्तारी कर ली गई है। एक अन्य युवक की तलाश जारी है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m