FSL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 97 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चयन परिणाम जारी हो गया है। सरकार ने इन पदों पर 13 जनवरी 2026 को भर्ती की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके बाद 10 मार्च 2026 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

ये भी पढ़ें: लेट फीस के साथ आवेदन की सुविधा: MPPSC ने दिया आखिरी मौका, अब अप्लाई किया तो 25 हजार देनी होगी पेनल्टी

14 और 15 जून 2026 को भोपाल के जहांगीराबाद के शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में तीन पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। एग्जाम के बाद 05 अगस्त 2026 को अंतिम चयन सूची जारी की गई। इस भर्ती प्रक्रिया को महज माह महीने में पूरा किया गया।

अंतिम चयन सूची के मुताबिक, प्रयोगशाला तकनीशियन (Lab Technician) के 19 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) के 28 अभ्यर्थियों और प्रयोगशाला परिचारक (Lab Attendant) के 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

ये भी पढ़ें: MP में ESB ने निकाली बंपर भर्ती: 2000 से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू, जानें फीस और परीक्षा की तारीख

चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सीय परीक्षण और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति और दस्तावेज सत्यापन से संबंधित जानकारी के लिए चयनित अभ्यर्थी समय-समय पर एमपी ऑनलाइन और मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से जारी अधिकृत निर्देशों का अवलोकन करते रहें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m