शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ईएसबी (ESB) ने 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। 4 अगस्त से ऑनलाइन फॉर्म भरने शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार 23 अगस्त तक किया जा सकेगा। परीक्षा 22 सितंबर से दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रमुख पद और वर्गीकरणभर्ती के तहत विभिन्न विभागों में तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इसमें पंचायत समन्वय अधिकारी: 311 पद, पटवारी: 200 पद (विशेष नोट: पटवारी के सभी 200 पद केवल दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं), जनजातीय कार्य विभाग में मंडल संयोजक: 72 पद, उद्योग संचालनालय में सहायक प्रबंधक: 45 पद, अन्य पद: सहायक संपरीक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष और ग्रामीण विस्तार पर्यवेक्षक।

आयु सीमा और छूट

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु सीमा में छूट: मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: 500 रुपए
  • आरक्षित वर्ग: 250 रुपए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m