शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में राजनीति उस समय गर्मा गई जब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने एक मंच से तलैया थाने के टीआई को खुली चुनौती दे डाली। मामला आरिफ मसूद के समर्थक शारिक को शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में नोटिस मिलने से जुड़ा हुआ है, जिससे विधायक खासे नाराज नजर आए।

ये भी पढ़ें: MP BJP का नया प्लान: दिवाली के बाद बूथों पर उतरेंगे CM समेत संगठन के दिग्गज, टिफिन बैठक कर कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

मंच से टीआई को दी चेतावनी

सार्वजनिक मंच से तीखे तेवर दिखाते हुए आरिफ मसूद ने कहा कि टीआई साहब तैयार रहना, आपको जवाब देना होगा कि किस हैसियत से निगम का अमला आधी रात को काम करने पहुंचा था। उन्होंने आगे दो टूक शब्दों में कहा कि इस मामले में उनके समर्थक शारिक को नहीं, बल्कि NGT की अदालत में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को जवाब देना पड़ेगा। विधायक के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m