संजय पाटीदार, भोपाल । मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों सियासी और सामाजिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने मंदिर और गरबा पंडालों में वीडियो व रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर तीखी टिप्पणी की है और इसके साथ ही सऊदी अरब के सख्त कानूनों का हवाला दिया है। अपनी पोस्ट में मनोज श्रीवास्तव ने वर्तमान समय में धार्मिक स्थलों और आयोजनों में सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के चलन पर नाराजगी जाहिर की है।
READ MORE: BJP विधायक उमाकांत शर्मा की पोस्ट पर घमासान: सनातनी परिवारों से की क्रिश्चियन स्कूलों-मदरसों का बहिष्कार करने की अपील, कांग्रेस ने साधा निशाना
उन्होंने लिखा है कि आज के समय में मंदिर और धार्मिक स्थल केवल रील बनाने के काम आने लगे हैं। गरबा पंडालों में लोग किसी भी तरह की हरकतें और रील्स बनाते हैं। उन्होंने सऊदी अरब के कड़े नियमों का जिक्र करते हुए लिखा कि वहां मस्जिद में एक बांग्लादेशी कपल को किस (Kiss) करने के आरोप में मृत्युदंड की सजा दी गई, और लाख कोशिशों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी उन्हें बचा नहीं सका। इस बात का हवाला देते हुए उन्होंने तंज कसा कि “हम लोगों को शुक्र करना चाहिए कि हम भारत में हैं।”
READ MORE: सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: राष्ट्रीय हिंगलाज सेना का मिला समर्थन; उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय
मनोज श्रीवास्तव की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक आयोजनों की गरिमा को लेकर छिड़ी बहस के बीच उनका यह बयान आम चर्चा का केंद्र बन गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

