राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में दूध, मावा, पनीर, घी, मिर्च, धनिया पाउडर समेत कई चीजों में मिलावट हो रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच में यह खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि करीब 2000 से ज्यादा फूड सैंपल फेल पाए गए है। करीब 30 जिलों में दो हजार सैंपल फेल हुए। इनमें ग्वालियर नंबर वन पर है। आइए जानते है कहां कौन से सैंपल फेल हुए है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मोबाइल वैन के जरिए लिए गए सैंपल की तीन साल की रिपोर्ट सामने आई है। मोबाइल वैन के संचालन से लेकर अब तक करीब एक लाख सैंपल लेने का दावा किया गया है। जिसमें रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले दूध, मावा, पनीर और घी जैसे डेयरी प्रोडक्ट ही सबसे ज्यादा मिलावटी पाए गए है। मिठाइयों के साथ मसाले और तेल भी सुरक्षित नहीं है। जलेबी, लड्डू, बर्फी गजक और नमकीन में मिलावट मिली। लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और सोयाबीन तेल के कई सैंपल फेल हो गए।

मिलावट में ग्वालियर नंबर वन

  • ग्वालियर जिला मिलावट में पहले स्थान पर है। यहां दो हजार में से लगभग 420 सैंपल फेल हुए है।
  • गुना – 110
  • उज्जैन – 95
  • भिंड – 90,
  • बुरहानपुर – 75,
  • जबलपुर – 75
  • शाजापुर – 70
  • खरगोन – 65
  • सीहोर – 55
  • धार – 40
  • राजगढ़ – 35
  • नीमच – 30
  • नरसिंहपुर – 28
  • रीवा – 25
  • दमोह – 20
  • हरदा – 20
  • अलीराजपुर – 20
  • विदिशा – 18
  • झाबुआ – 18
  • सागर – 15
  • मंडला – 15
  • दतिया – 15
  • शिवपुरी – 12
  • छिंदवाड़ा – 12
  • बालाघाट – 10
  • डिंडोरी – 08
  • पन्ना – 08
  • कटनी – 06
  • शहडोल – 06

कहां कौन से सैंपल फेल

  • ग्वालियर- दूध, दही, पनीर, घी, मिक्स्ड मिल्क, गजक, मावा बर्फी, मालाई बर्फी, चावल, आटा
  • इंदौर- लस्सी, मिल्क केक, मावा कतली, पनीर, इडली, सांभर
  • शाजापुर- दूध, घी, पनीर, मावा, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, कुकिंग ऑयल
  • दमोह- जलेबी, बेसन लड्डू, आलू मटर, चाउमीन, घी, पनीर, दही
  • भिंड- मालाई बर्फी, मावा पेड़ा, सौंफ और काली मिर्च
  • मुरैना- मावा, घी, पनीर, बेसन लड्डू, बूंदी लड्डू
  • धार- मावा, पनीर, धनिया पाउडर, पताशे
  • सागर- मोतीचूर लड्डू में मिलावट
  • रीवा- तुअर दाल और मिठाई
  • सिवनी- गुजिया, सेव और पनीर
  • नरसिंहपुर- दूध में मिलावट
  • खंडवा- गुड़ चिक्की का सैंपल फेल
  • बैतूल- दही और काली मिर्च में मिलावट
  • सीहोर- खाने का तेल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m