राकेश चतुर्वेदी, विदिशा/भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा के पूर्व एडीएम और आईएएस अधिकारी अनिल कुमार डामोर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सुबह तड़के करीब 5 बजे हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विदिशा के पूर्व एडीएम अनिल कुमार डामोर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अनिल कुमार डामोर साल 2019 बैच के आईएएस अफसर थे। डामोर के निधन पर अधिकारियों, कर्मचारियों और परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। आपको बता दें कि विदिशा से उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास भोपाल ट्रांसफर हुआ था।
ये भी पढ़ें: इंदौर कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा में बड़ी चूक! केरोसिन लेकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक, आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप
वे विदिशा से अपना काम छोड़कर नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में थे। आईएएस अफसर अनिल कुमार डामोर के निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



