शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ 41 करोड़ से ज्यादा का नोटिस जारी किया है। प्रदेश में कई वक्फ प्रबंधकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इन पर समानांतर वक्फ बोर्ड चलाकर वक्फ की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
नए वक्फ संशोधन कानून लागू होने के बाद मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रदेश में कई वक्फ प्रबंधकों के खिलाफ 41 करोड रुपए से ज्यादा की वसूली के लिए नोटिस जारी किया है। भोपाल के शाहजहांनी स्थित वक्फ यतीमखाना के प्रबंधक को 29 करोड़ का वसूली का नोटिस जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: इन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त, 1 महीने तक नहीं मिलेगा अवकाश, मुख्य सचिव ने इस वजह से लिया फैसला
इसके साथ ही उज्जैन स्थित वक्फ मदर गेट के प्रबंधन के विरुद्ध 7 करोड़ 21 लाख, सागर के बीना बजरिया स्थित वक्फ जामा मस्जिद के प्रबंधक को एक करोड़ 84 लाख रुपए का नोटिस दिया गया है। इसके अलावा इंदौर के बड़वाली चौकी प्रकरण में 1.24 करोड़ और भोपाल के वक्फ हिंदू अनाथालय मामले में 1.05 करोड़ रुपए की वसूली कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि नए कानून के बाद सभी संपत्तियां ऑनलाइन दर्ज की गई हैं।

