संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ‘पिंक स्पा सेंटर’ पर अचानक दबिश देकर 10 युवतियों और 12 युवकों को रंगे हाथों धर दबोचा। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं।

ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार ने करा दी ‘पाताल लोक’ की सैर! इंदौर में सरकारी फ्लैट में हुआ 5 फीट का गड्ढा, सोते समय जमीन में समाया परिवार

स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई सीक्रेट कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक पिपलानी स्थित पिंक स्पा सेंटर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय निवासियों द्वारा जताई गई आशंका के बाद पुलिस ने मामले की गोपनीय जांच कराई। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस की विशेष टीम ने योजना बनाकर स्पा सेंटर पर छापा मारा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

4 मुख्य संचालकों पर केस दर्ज, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी भुवन सिंह चंदेल, दीपक ठाकुर, पंकज त्रिपाठी और देवीसिंह रजक को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: नदी संवारने वाले ‘बिट्टू तबाही’ पर आएगी इंग्लिश नॉवेलः पूर्व आईएएस नियाज खान लिखेंगे ‘BITTU THE DEVASTATION’

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्पा सेंटर के लाइसेंस, इसके असली संचालकों और इस देह व्यापार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m