शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों की मुस्तैदी और बहादुरी से एक बुजुर्ग की जान बच गई। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे की है, जब भारी बारिश के बीच आरक्षक मोहित शिवहरे और राजेंद्र रघुवंशी छोला रोड क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: सिस्टम शर्मसार: प्रसव पीड़ा से कराहती रही गर्भवती, रात होने का बहाना बना स्टाफ ने नहीं खोला गेट, 15 KM दूर जाकर हुआ प्रसव

गश्त के दौरान बचाओं-बचाओं की आई आवाज

गश्त के दौरान जवानों को पुट्ठा मिल, अग्रवाल तिराहा के पास नाले से “बचाओ-बचाओ” की आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि करीब 60 वर्षीय एक अज्ञात बुजुर्ग, सिर में चोट लगने के बाद नाले के तेज बहाव और दलदल में फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: घर के अंदर बन रही थी ‘नकली DAP खाद’, नामचीन कंपनी के नाम पर खपाने की थी तैयारी: कृषि विभाग ने किया भंडाफोड़

CPR देकर बचाई बुजुर्ग की जान

बिना वक्त गंवाए आरक्षक तुरंत उफनते नाले में उतरे और बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला। नाले से निकालने के बाद बुजुर्ग की सांसें थमने लगी थीं, जिस पर पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सीपीआर (CPR) दिया। जिससे उनकी सांसें वापस लौट आईं। जांबाज पुलिसकर्मियों के इस रेस्क्यू का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m