शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत आज से मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वे 2 से 6 अक्टूबर तक प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान बड़ी संगठनात्मक बैठक करेंगे। साथ ही एक साल की कार्य योजना पर चर्चा और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

संघ प्रमुख मोहन भागवत नागपुर से सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में देशभर के सभी 46 प्रांतों के संघ पदाधिकारी शामिल होंगे। यह बैठक संघ शताब्दी वर्ष के दौरान होने वाली आखिरी बड़ी संगठनात्मक बैठक है। 20 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन संघ शताब्दी वर्ष का समापन हो जाएगा। लिहाजा बैठक को काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Amit Shah Bhopal visit: अमित शाह के दौरे के चलते ट्रैफिक डायवर्ट, यहां देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

इस बैठक में पिछले एक साल में संघ की ओर से संचालित सभी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी और अगले एक साल की कार्ययोजना पर मंथन होगा। इसके अलावा भी कई अहम विषयों पर चर्चा होगी। बैठक के बाद संघ प्रमुख 6 अक्टूबर को बालाघाट जिले के लांजी ब्लॉक के कारंजा में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m