शब्बीर अहमद, भोपाल। शिक्षक भर्ती 2025 में चयनित अभ्यर्थियों के अनिश्चितकालीन आंदोलन का आज चौथा दिन है। राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में अलग-अलग जिलों से पहुंचे चयनित अभ्यर्थी पदवृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भूख हड़ताल पर बैठे चयनित अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत का आज तीसरा दिन है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस की टीम उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची, लेकिन नरेंद्र राजपूत ने अस्पताल जाने से साफ इनकार कर दिया। वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
READ MORE: उज्जैन में पाश्चात्य जोड़ों का सनातन परिणय: मां शिप्रा के तट पर तीन विदेशी युगलों ने वैदिक रीति-रिवाज से रचाई शादी, पाए नए आध्यात्मिक नाम
अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती वर्ग-2 में 25,000 और वर्ग-3 में 3,000 पदों की वृद्धि की मांग कर रहे हैं। कई जिलों से पहुंचे चयनित अभ्यर्थी नीलम पार्क में धरना दिए हुए हैं। आंदोलनकारी कह रहे हैं कि जब तक सरकार पदवृद्धि का आश्वासन नहीं देती, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

