शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहपुरा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक सुन्दर पटेल को बदमाशों ने चेकिंग के दौरान अगवा कर लिया। हाथ-पैर और मुंह बांधकर आरक्षक को रातभर कार में बंधक बनाकर घुमाते रहे और बाद में सरकारी प्रेस के पास फेंककर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: MP के शिक्षकों और 70 हजार अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! जानिए DPI के किस नए फरमान से मचा हड़कंप?

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए NHAI लिखी कार के नंबर के आधार पर मुख्य आरोपी भूपेंद्र शर्मा और उसके साथी ऋषि नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर अपहरण और लूट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पकड़ा गया आरोपी भूपेंद्र शर्मा शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर पहले से विदिशा में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m