शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल-डीजल की कमी की भ्रामक खबरे फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सख्त एसओपी लागू किया है। सोशल मीडिया पर 24×7 अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी रखी जाएगी। व्हाट्सएप ग्रुप में गलत खबर शेयर करने पर एडमिन भी जिम्मेदार होंगे। वहीं पेट्रोल पंपों पर कालाबाजारी या ज्यादा दाम लेने पर तुरंत लाइसेंस रद्द होंगे।
पेट्रोल-डीजल की भ्रामक खबरों को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। पुलिस और प्रशासन की सयुक्त टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। इसी कड़ी में भोपाल कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें पेट्रोलियम पदार्थों की कमी की भ्रामक खबरे फैलानों वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें: अफवाहों से बढ़ी भीड़: आलीराजपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, ईंधन की कमी को लेकर कलेक्टर ने कही ये बात
आदेश में लिखा- ‘वर्तमान में सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों से जिले में पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल/डीजल) की कमी के संबंध में कतिपय भ्रामक एवं आधारहीन सूचनाएं प्रसारित की जा रही है। इन अफवाहों के कारण जनसाधारण में अनावश्यक भय व्याप्त हो रहा है, जिससे पेट्रोल पंपों पर अत्याधिक भीड़ एवं कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने की संभावना है।’
ये भी पढ़ें: एमपी की जनता को बिजली का झटका: बिजली के दामों में हुई बढ़ोतरी, विद्युत नियामक आयोग ने नए टैरिफ का किया ऐलान
‘अत: जिले में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, लोक शांति बनाए रखने एवं भ्रामक तथ्यो के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, निम्नानुसार मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू करने के आदेश जारी करता हूं…’
प्रशासन की अपील
वहीं प्रशासन ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक भीड़ और भंडारण से बचे। प्रशासन ने यह भी कहा कि जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

