संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल में झांकियों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई है। एक शख्स ने कागज के टुकड़े पर धमकी लिखी और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। इस पर्ची के सामने आते ही हिंदू समाज आक्रोशित हो गया और पुलिस में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वायरल हो रहे पर्चे में लिखा है, ‘पूजा कर जनता को परेशान करते हो। पहली बार समझा रहा हूं, अगली बार नहीं समझाऊंगा, सब मूर्ति को बम से उड़ा दूंगा। और ये जो तुमने कबाड़ख़ाने में बिल्डिंग बनाई है, उसे तो मैं उड़ा कर ही रहूंगा।’ मामला सामने आने के बाद भोपाल पुलिस पत्र लिखने वाले की तलाश में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

