शिखिल ब्यौहार, भोपाल। विश्व हिंदू परिषद यानि विहिप ने धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। विहिप अब स्लम एरिया और मोहल्ला स्तर पर निगरानी के लिए नया मॉडल लागू करने जा रहा है। योजना के तहत हर 10 घरों पर एक विहिप कार्यकर्ता को पहरेदार के रूप में तैनात किया जाएगा। यह कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में होने वाली हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेगा। साथ ही धर्मांतरण रोकने सनातन से जोड़ने और मजबूत करने के लिए जागरूकता के अभियान भी चलाएगा।
ये भी पढ़ें: पिकनिक बनी मातम! पैराडाइज वैली में डूबने से 2 शिक्षकों और मासूम छात्र की मौत, एक छात्रा की बची जान
स्लम एरिया में विशेष फोकस
दरअसल विहिप का मानना है कि आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े इलाकों में जागरूकता की कमी का फायदा उठाकर बाहरी तत्व सक्रिय होते हैं। इसी वजह से बस्तियों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। पहरेदार का काम परिवारों को जागरूक करने के साथ-साथ किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, प्रलोभन या दबाव के मामले की जानकारी तुरंत संगठन और पुलिस को देना होगा।
हनुमान चालीसा और ‘धर्म चौपाल’ से जोड़ेंगे
हनुमान चालीसा का पाठ सनातन जागरूकता शिविर, धर्म चौपाल जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। मामले पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रमुख जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद लगातार सनातन धर्म के खिलाफ होने वाली षडयंत्रों को लेकर अलग-अलग माध्यमों से पहल करता रहा है। हर सनातनी के घर में सनातन की रक्षा के साथ-साथ देश और धर्म विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम किया जा रहे हैं। आने वाले समय में धर्म की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद का हर कार्यकर्ता हर घर में भगवा के साथ होगा।
यह चुनावी तैयारी है- कांग्रेस
विश्व हिंदू परिषद के अभियान को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा कि अब देश से बीजेपी की जमीन खिसक रही है। दिल्ली में जंतर मंतर के आंदोलन समेत ऐसे कई आंदोलन हुए जिसे सरकार का आईना उजागर किया है। अपने कोटे जनमत को देखते हुए आगामी चुनाव की तैयारी बीजेपी और आरएसएस कर रही है। धर्म से धर्म को लड़ना और राजनीतिक आग में अपनी रोटियां सेकना यही बीजेपी की चुनावी रणनीति है।
ये भी पढ़ें: ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हुआ सीहोर! 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने एक साथ उठाया कांवड़
सनातन की रक्षा पर कांग्रेस को दर्द – बीजेपी
मामले पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने बताया कि लगातार सनातन के खिलाफ षड्यंत्र को रोकने के लिए यह सामाजिक संगठनों की एक पल है। राष्ट्र रक्षा के लिए कई संगठन अपने-अपने स्तर पर पहल करते हैं। रही बात सनातन की तो जब-जब बात सनातन एकता और जागरूकता की होगी तब तब कांग्रेस को पेट में दर्द होगा ही।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

