शब्बीर अहमद, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस ने इस दिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाते हुए केंद्र सरकार की रोजगार नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और देश में बढ़ती बेरोजगारी पर अपना विरोध दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें: 28 दिनों से जारी आंदोलन… MP में शिक्षक अभ्यर्थियों ने पीएम-सीएम को खून से लिखा पत्र, मांगी इच्छामृत्यु!

गले में डिग्री टांगकर सड़कों पर उतरे युवा

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने गले में शैक्षणिक डिग्रियां टांगकर सड़कों पर उतरे। उनका कहना था कि आज देश का युवा उच्च शिक्षा और डिग्रियां हासिल करने के बावजूद सड़कों पर बेरोजगार घूमने को मजबूर है।

दीर्घायु की कामना के साथ कसा तंज

अनोखे प्रदर्शन के तहत कार्यकर्ताओं ने एक तरफ जहां दीये जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी उम्र होने की कामना की, वहीं दूसरी तरफ सरकार को आड़े हाथों भी लिया। युवक कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि सरकार अगर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आडंबर और भव्य उत्सव मनाने की जगह देश के परेशान और शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देती, तो ज्यादा बेहतर होता।

ये भी पढ़ें: MP-TET अनिवार्यता पर बड़ी खबर: आवेदन की अंतिम तारीख फिर बढ़ी; अब 5 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश का युवा आज रोजगार न मिलने से बेहद हताश और परेशान है, लेकिन सरकार उनकी सुध लेने के बजाय प्रचार-प्रसार में व्यस्त है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m