रोहतक।पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGIMS) रोहतक में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए मेंटल हेल्थ विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजीव गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।पीजीआईएमएस के निदेशक की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, डॉ. राजीव गुप्ता को उनके खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक निलंबित रखा जाएगा।

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ से जुड़ा है मामला

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पीजीआई परिसर में स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ (SIMH) से जुड़े एक मामले के संबंध में की गई है। मामले में कथित अनियमितताओं या संलिप्तता की आशंका के चलते प्रबंधन ने यह सख्त कदम उठाया है।

निष्पक्ष जांच के लिए लिया गया फैसला

पीजीआई प्रशासन का मानना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए निलंबन आवश्यक था। इसी कारण डायरेक्टर ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किए हैं।
मेंटल हेल्थ विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर पर हुई इस कार्रवाई के बाद PGIMS और चिकित्सा जगत में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अभी तक प्रबंधन की ओर से मामले के विस्तृत तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।