भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा जुलाई 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब ऐसे परीक्षार्थी जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें 24 जून 2026 तक आवेदन करने का एक और मौका मिलेगा।

बोर्ड अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़ ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 1,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

बोर्ड ने सभी पात्र परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी से बचा जा सके।