शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहतभरी खबर सामने आई है। प्रदेश के ऊर्जा विभाग ने बिजली वितरण कंपनियों में लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित (पक्का) करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से ऊर्जा विभाग में पदस्थ लगभग 6 हजार संविदा कर्मचारियों को नियमित होने का सीधा लाभ मिलेगा।
10 हजार रिक्त पदों पर होगी भर्ती
ऊर्जा विभाग में वर्तमान में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 10 हजार पद खाली पड़े हैं। इन्हीं रिक्त पदों पर संविदा कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से नियमित किया जाएगा, जिससे बिजली कंपनियों में कर्मचारियों की कमी भी दूर होगी।
विभागीय परीक्षा और बोनस अंक का नियम
संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए ऊर्जा विभाग द्वारा 100 अंकों की विभागीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पात्रता मापदंड और बोनस अंक प्रक्रिया इस प्रकार तय की गई है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): परीक्षा में न्यूनतम 40 अंक लाना अनिवार्य होगा। सामान्य वर्ग (General Category): परीक्षा में न्यूनतम 50% (50 अंक) लाना अनिवार्य रहेगा। अनुभव का लाभ (Bonus Marks): परीक्षा में अर्हता अंक प्राप्त करने के बाद कर्मचारियों को उनके कार्य अनुभव के आधार पर अधिकतम 30 बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे।
स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस निरस्तः मरीज मेडिकल कॉलेज शिष्ट, हत्या के आरोप में संचालक
विभागीय परीक्षा की रूपरेखा तैयार
ऊर्जा विभाग के इस कदम से वर्षों से नियमितीकरण की राह देख रहे हजारों बिजली संविदा कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विभाग ने बिजली वितरण कंपनियों को जल्द से जल्द विभागीय परीक्षा की रूपरेखा तैयार कर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खबर! टॉपर स्कूटी योजना के नियमों में बदलाव, अब 70% अंक लाना अनिवार्य





Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


