हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कारोबारी से लूट मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पलासिया थाना क्षेत्र में ट्रेडिंग कारोबारी से लूट करने वाले दोनों पुलिस जवानों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। सिपाही मनोज मालवीय और अविनाश चंद्रवंशी को डीसीपी जोन 2 ने नौकरी से बर्खास्त किया है। दोनों आरोपी सिपाही अभी जेल में बंद है।

मध्य प्रदेश में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IAS अधिकारियों के तबादले, 

यह था मामला

दरअसल पीड़ित संपत्ति कर चुकाने के लिए 25 लाख रुपये लेकर घर से निकला था। रास्ते में उसकी मुलाकात खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले दो लोगों से हुई। उन्होंने उसे बताया कि इतनी बड़ी रकम ले जाना अपराध है और उसे धमकाया। उन्होंने पीड़ित से नकदी छीन ली और उससे 4,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 4 लाख) आरोपी ने अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया था। मामले में मनोज और अविनाश दोनों पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया था।पलासिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m