बठिंडा डबल मर्डर : बठिंडा के गांव विदियानाला में जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी की हत्या कर दी। इस मामले में एसएसपी अमनदीप कुंडल ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि 6 जनवरी को बुजुर्ग दंपति की हत्या का मामला सामने आया था और 7 जनवरी को हत्या का केस दर्ज किया गया।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि हत्या छोटे भाई बिक्राम सिंह ने की। जमीनी विवाद लंबे समय से चल रहा था और साझा जमीन का बंटवारा उसके पक्ष में नहीं हो रहा था। इसी बात को लेकर गुस्से में बिक्राम सिंह ने पहले अपनी भाभी अमरजीत कौर पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। फिर वह घर में छिप गया। जब उसका भाई ग्यास सिंह दूध लेकर घर लौटा, तो उस पर भी पीछे से हमला कर दिया और उसकी भी हत्या कर दी।

आरोपी सुरक्षा गार्ड के तौर पर करता था
काम पुलिस ने आरोपी बिक्राम सिंह (58) को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि उसे अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि आगे की जांच पूरी की जा सके। बिक्राम सिंह खेती के साथ-साथ रामपुरा के एक निजी स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में भी काम करता था।
गांव बदियाला में रहने वाले बुजुर्ग दंपति ग्यास सिंह (66) और उनकी पत्नी अमरजीत कौर (62) की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे डीआईजी हरजीत सिंह ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जांच में पता चला कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई थी और उनके सिर पर चोटों के गहरे निशान थे।
- Today’s Top News: प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचा स्वाइन फ्लू, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार पर ठोका जुर्माना, चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या, रिश्वत लेते प्राचार्य-लिपिक गिरफ्तार, सास ने लगाई फांसी; बहू समेत तीन गिरफ्तार… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- ‘FIR दर्ज करके मुझे चुप नहीं कराया जा सकता’, कैमैक स्ट्रीट दफ्तर में तोड़फोड़ पर ममता का BJP पर हमला, 6 गिरफ्तार
- मिनटों में कटेगा घंटों का सफर! प्रयागराज को मिलने जा रहे 2 बड़े हाईवे, 8300 करोड़ के महाप्रोजेक्ट को हरी झंडी
- राजस्थान निकाय चुनाव में Gen-Z की एंट्री, कांग्रेस ने BJP से ज्यादा दिए टिकट
- स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल, मिनटों की बारिश में झील बना NH-82 बाईपास



