चंडीगढ़. चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के पूर्व एस.पी. के घर पर हुए ग्रेनेड अटैक में बड़ा खुलासा सामने आया है। इस हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली है। यह खुलासा सामने आने के बाद से ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर हैप्पी पासिया के अकाऊंट पर एक पोस्ट अपलोड किया है, जिसमें इस संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस मामले में एक को गिरफ्तार भी किया गया है।
आपको बता दें कि पूर्व एसपी ने कई आतंकी हमले की जांच की थी और यही कारण है कि आतंकी संगठन ने उनकी जान लेने की कोशिश की, लेकिन अच्छी बात यह रही कि उन्होंने इसकी आशंका पहले से ही थी जिसके कारण उन्होंने यह घर बदल दिया था।

आपको बता दे की सोशल मीडिया में आए पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कई बातों का जिक्र किया है। जालंधर के नकोदर में घटी 1986 की घटना का भी उल्लेख किया गया है। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के घर पर हुए संदिग्ध ग्रेनेड विस्फोट के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है वहीं अन्य दो के लिए दो दो लाख के इनाम की घोषणा भी की है।
- ‘जोहार’ बोलने पर छात्रों को गाली देने वाले TI सस्पेंड; उमंग सिंघार ने की FIR की मांग, BJP ने भी दी चेतावनी
- घड़ी तलाशते-तलाशते खुली अलमारी, बॉक्स में मिली गन; 12 साल के मासूम की गोली लगने से मौत!
- Aditya Birla Capital Share : 25% रिटर्न की उम्मीद, Jefferies ने दिया 475 रुपए का टारगेट, जानें तेजी की वजह
- सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर भड़के केजरीवाल, बोले- ‘बिल्कुल बेतुका’
- व्यापारी के घर पर बरसे लाठी-डंडे, शीशे तोड़े और गाड़ी पर हमला! CCTV में कैद पूरी वारदात
