Bigg Boss 20: मुंबई। ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में इस बार कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिले। शनिवार, 24 अक्टूबर को सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने शो की कमान संभाली और घरवालों को जमकर आईना दिखाया। इसी दौरान उन्होंने मैरी कॉम के एविक्शन का ऐलान किया, जिससे घर के सभी सदस्य हैरान रह गए। मैरी कॉम के जाने से आम्रपाली दुबे इतनी भावुक हो गईं कि वह फूट-फूटकर रोने लगीं। वहीं, वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल को भी बड़ा झटका लगा।
कम वोट मिलने पर शो से बाहर हुईं मैरी कॉम
रोहित शेट्टी ने बताया कि मैरी कॉम को कम वोट मिले हैं और उनका ‘बिग बॉस 20’ का सफर अब खत्म हो गया है। इस खबर से घरवाले मायूस हो गए। मैरी कॉम ने शो में बिताए अपने समय को याद करते हुए कहा कि उन्हें यहां काफी कुछ सीखने और नया अनुभव हासिल करने का मौका मिला।
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि घर के बाकी सदस्य उन्हें याद करेंगे। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि रिंग में वह किसी को नहीं छोड़ेंगी। मैरी कॉम की बात सुनकर घरवाले मुस्कुराने लगे, लेकिन उनके जाने का दुख भी साफ नजर आया।
मैरी कॉम को विदाई देते हुए रो पड़ीं आम्रपाली दुबे
मैरी कॉम के एविक्शन का सबसे ज्यादा असर आम्रपाली दुबे पर देखने को मिला। जैसे ही उनके बाहर होने की खबर आई, आम्रपाली अपने आंसू नहीं रोक पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। घर के दूसरे सदस्यों ने भी मैरी कॉम को विदाई दी।
इस दौरान कंटेस्टेंट्स ने ‘यू आर ए चैंपियन’ गाकर उन्हें फेयरवेल दिया। अपने लिए घरवालों का यह प्यार देखकर मैरी कॉम भी मुस्कुराने लगीं। इस हफ्ते आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, लव गिल और मैरी कॉम बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे।
मनीष गोयल बॉटम 2 में पहुंचे, एक लाइफलाइन भी गई
मैरी कॉम के एविक्शन के साथ ही वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल के लिए भी मुश्किल बढ़ गई है। वह बॉटम 2 में रहे, जिसके चलते उनकी एक लाइफलाइन खत्म हो गई। अब उनके पास सिर्फ एक लाइफलाइन बची है।
मनीष गोयल ने करीब दो हफ्ते पहले ही शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। ऐसे में इतनी जल्दी बॉटम 2 में पहुंचना उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल भी शो से बाहर हो चुके हैं। उन्हें गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद बाहर किया गया था।
अगले एपिसोड में आएंगी स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी
शो के अगले एपिसोड में एक और बड़ा ड्रामा देखने को मिल सकता है। 25 अक्टूबर के एपिसोड में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी गेस्ट के तौर पर घर में एंट्री लेने वाली हैं। सामने आए प्रोमो में काश्वी, स्काउट और लव गिल के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल करती नजर आ रही हैं।
प्रोमो के मुताबिक, स्काउट अपनी सफाई देने की कोशिश करते हैं, लेकिन काश्वी उनकी बातों से संतुष्ट नजर नहीं आतीं। वह कहती हैं कि घर में दोनों की हरकतों से उन्हें और उनके परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। काश्वी स्काउट से साफ कहती हैं कि अगर उनके मन में अपने रिश्ते के लिए जरा भी सम्मान है, तो उन्हें लव के साथ अपनी नजदीकियों पर सीमा तय करनी चाहिए।
Kriti Sanon Ramp Walk: ब्लैक लहंगे में कृति सेनन का रॉयल अंदाज, रैंप पर आते ही छाईं एक्ट्रेस
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

