Sanjay Saraogi : बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल उनकी मां का निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बाद भी वह नहीं बच सकी। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

संजय सरावगी के मां के निधन की खबर सुनकर दरभंगा समेत प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने इस दुख की घड़ी में संजय सरावगी के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार संजय सरावगी के मां की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। अचानक तबीयत के ज्यादा बिग़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था। परिवार के लोग लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे। हालांकि इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

मां के निधन की खबर सुनकर संजय सरावगी काफी दुखी हैं। पार्टी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हमदर्दी जाहिर की है।

ये भी पढ़ें- Bihar Weather Report: फरवरी में बदला मौसम का ट्रेंड! बढ़ते तापमान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, रबी फसलों को नुकसान का खतरा