Rajasthan All Party Meeting Bhajanlal Sharma: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के बाहर लग रही लंबी कतारों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, बाजार में सामान की किल्लत और पेट्रोल खत्म होने की अफवाहों के चलते आम जनता में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजधानी में एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के दिग्गजों ने शिरकत की।

भीड़ देख सरकार अलर्ट, अधिकारियों को दिए निर्देश
बता दें कि राजस्थान के कई शहरों में पेट्रोल खत्म होने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। जयपुर के चौमूं हाउस सर्कल हो या बीकानेर के व्यस्त बाजार, हर जगह पंपों पर गाड़ियों की लाइनें दिखने लगी थीं। इस स्थिति को काबू में करने के लिए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं और ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे खुद बाजारों की मॉनिटरिंग करें ताकि कोई भी दुकानदार या पंप मालिक अवैध जमाखोरी न कर सके।
यह किसी एक दल की नहीं, सबकी चुनौती है
बैठक के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़े ही संयम के साथ कहा कि वर्तमान स्थितियां किसी एक सरकार या पार्टी की वजह से नहीं हैं। उन्होंने कहा, यह एक सामूहिक चुनौती है और हमें मिलकर लड़ना होगा। प्रदेशवासियों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, सरकार हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने भी 27 मार्च को राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है, जिससे पहले राजस्थान सरकार ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है।
विपक्ष ने बढ़ाया हाथ, टीकाराम जूली का बड़ा बयान
इस संकट की घड़ी में सबसे अच्छी तस्वीर तब दिखी जब नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। हालांकि, विपक्ष ने सरकार को यह सलाह भी दी कि वैकल्पिक व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि आम आदमी को लाइन में न लगना पड़े। बैठक में रामकेश मीणा, राजेंद्र पारीक और श्रीचंद्र कृपलानी जैसे अनुभवी नेताओं ने भी अपने अहम सुझाव रखे, जबकि कई मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे जुड़े रहे।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP, हजारों करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव
- ‘BJP ही CEC है’, अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
- धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को जवाब के लिए 3 हफ्ते का समय
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था

