कुंदन कुमार, पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। दरअसल पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद अब भवन निर्माण विभाग ने अनंत सिंह को एक माल रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने के संबंध में एक आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से जारी पत्र में मोकामा विधायक को आवास खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया है। बता दें कि एक माल रोड स्थित आवास में वह पिछले एक दशक से अधिक समय से रह रहे थे।
नीलम देवी के नाम आवंटित था बंगला
दरअसल मोकामा विधायक अनंत सिंह पर जेडीयू की कार्रवाई के बाद अब उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को लेकर बिहार सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। नीलम देवी को पटना के 1, मॉल रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि अनंत सिंह और नीलम देवी करीब 1 दशक से इसी बंगले में रह रहे थे, जिसे अब भवन निर्माण विभाग की ओर से पत्र जारी करते हुए उन्हें 25 नवंबर 2026 तक आवास खाली करने का आदेश दिया है।
नीलम देवी से छीना गया उपमंत्री का दर्जा
दरअसल, नीलम देवी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया था। इस पद के कारण नीलम देवी को राज्य के उप मंत्री का दर्जा प्राप्त था और इसी आधार पर उन्हें 1, मॉल रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था, जिसे अब मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने उनके इस मनोनयन को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। गौरतलब है कि एमएलसी चुनाव में पार्टी और एनडीए के विरोध में जाकर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार करने के मामले में पार्टि विरोधी गतिविधियों से जुड़े मामले में यह एक्शन लिया गया है।
ये भी पढ़ें- ‘यह ठीक नहीं है….’, अनंत सिंह की विधायकी खत्म करने की मांग पर राजद ने NDA नेताओं पर कसा तंज

