कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सीएम नीतीश की नई सरकार आज मंगलवार को अपना पहला बजट पेश करेगी। बजट सत्र के लिए विधायकों और मंत्रियों का सदन में पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी सदन पहुंच गए हैं। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव 12 बजे सदन पटल पर बजट को पेश करेंगे।

अनंत सिंह आज लेंगे विधायक पद की शपथ

दुलारचंद यादव हत्याकांड में बेऊर जेल में बंद मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह भारी सुरक्षा के बीच बिहार विधानसभा पहुंच चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। शपथ लेने के बाद वह फिर से भारी सुरक्षा के बीच बेऊर जेल में शिफ्ट हो जाएंगे।

सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा

विपक्ष दल के नेता भी आज सत्र के दूसरे दिन विधानसभा भवन पहुंचे हैं, जहां वे सदन के मुख्य गेट पर नीट छात्रा मौत मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सदन के अंदर भी विपक्ष इस मुद्दे को उठा सकता है। ऐसे में आज का बजट सत्र हंगामेदार रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- पहले कंधे पर रखा था हाथ अब झुककर छुए पैर…सोशल मीडिया पर वायरल हो रही CM नीतीश और राज्यपाल की यह तस्वीर