कुंदन कुमार, पटना। सीएम पद संभालने के तु बाद सम्राट चौधरी का एक्शन अवतार देखने को मिला है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम सम्राट चौधरी तुरंत सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें कई विभागों के बड़े अधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य सरकार के कामकाज को तेज गती देना और लंबित योजनाओं की समीक्षा कर उनपर अमल लाना रहा।

तय समय-सीमा में पूरा हो काम- सीएम

मिली जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान सीएम सम्राट ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की प्राथमिकता जनता से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, विकास योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर विभाग को तय समय-सीमा के अंदर ही अपने कामों को पूरा करना होगा। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने जन से जुड़े जरुरी मुद्दे शिक्षा, कानून-व्यवस्था, सड़क और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

बार-बार नहीं लगाना पड़े चक्कर- सीएम

सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे इस बात का ख्याल रखें कि किसी काम के लिए लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं काटना पड़े। संबंधित कर्मचारी व अधिकारी आम लोगों की समस्याओं को सुन तुरंत उनका निदान करें। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने और सरकारी सेवाओं को अधिक सरल बनाने की भी बात कही।

नई योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

सीएम सम्राट चौधरी ने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से नई योजनाओं के प्रस्ताव भी जल्द तैयार करने का निर्देश दिया है, जिससे राज्य के विकास को पहले के मुकाबले और गति मिल सके।

ये भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर पूर्व CM नीतीश कमार ने दी बधाई, बोले- मुझे विश्वास है कि….