कुंदन कुमार/ पटना/ गुवाहाटी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज असम के गुवाहाटी स्थित नीलांचल पर्वत पर विराजमान प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता कामाख्या देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री, असम के नवनियुक्त मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे हैं। इस व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्होंने समय निकालकर मां कामाख्या के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।
जनकल्याण और समृद्धि की कामना
मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा कि मां कामाख्या के दर्शन करना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने मां से प्रार्थना करते हुए समस्त जनता के कल्याण, सुख और शांति की कामना की। उन्होंने भक्ति भाव से माता की स्तुति में यह श्लोक भी पढ़ा:
कामाख्ये कामसम्पन्ने कामेश्वरि हरप्रिये।
कामनां देहि मे नित्यं कामेश्वरि नमोऽस्तु ते॥
नितिन नवीन ने सपरिवार लिया माता का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नितिन नवीन ने भी सपरिवार मां कामाख्या के दर्शन किए। उन्होंने परिवार संग विधिवत पूजन कर बिहार की प्रगति और उन्नति के लिए आशीर्वाद लिया।
शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
राजनीतिक दृष्टि से यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज असम में नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। आध्यात्मिक शांति और राजनीतिक सक्रियता का यह संगम आज गुवाहाटी में देखने को मिला।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

