कुंदन कुमार, पटना। जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री बुलो मंडल ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान बुलो मंडल ने कहा कि, राज्य में अपराध की जो घटनाएं होती हैं। सरकार और प्रशासन मुस्तैद होकर उस पर कार्रवाई करती है। विपक्ष के लोग कुछ से कुछ बोलते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि जमुई से लेकर के जहां-जहां कोई भी घटना हुई है। प्रशासन ने फौरन कार्रवाई की है।

किसे के मांगने से कोई इस्तीफा क्यों देगा?

बुलो मंडल ने कहा कि, कहीं भाई-भाई में हुए झगड़े को लेकर हत्या हो रहा है, तो कहीं अपराधी कुछ से कुछ कर रहे हैं। लेकिन एक बात आप याद रखिए बिहार में जो सरकार है। वह मुस्तैदी से ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई कर रही है। वहींं, जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि रोहिणी आचार्य चिराग पासवान से इस्तीफे की मांग कर रही हैं, तो इसके जवाब में बुलो मंडल ने कहा कि, क्या उनके इस्तीफा मांगने से कोई इस्तीफा दे देगा। इन लोगों का काम ही यही है। कुछ से कुछ बयान बाजी करते रहते हैं।

यूपी चुनाव को लेकर कही ये बात

वहीं, उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर मंत्री बुलो मंडल ने कहा कि, हम लोगों का वहां संगठन है। इस संबंध में पार्टी के बड़े नेता जो उचित सोचेंगे वो करेंगे। हम लोग उनका साथ देने का काम करेंगे। विपक्ष के बयान को लेकर उन्होंने साफ-साफ कहा कि, उन लोगों की जितनी समझ है, उसके अनुसार ही बयान बाजी कर रहे हैं। लेकिन एक बात निश्चित तौर पर जनता भी देख रही है कि कहीं भी कोई अपराध हो रहा है। कोई घटना हो रही है, उस घटना पर त्वरित कार्रवाई प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- ‘बिहार में तुरंत लागू हो राष्ट्रपति शासन’, सुपौल में दिनदहाड़े युवक के अपहरण पर भड़का विपक्ष