प्रदीप मालवीय, उज्जैन। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में उपस्थिति दर्ज कराई । “कालों के काल” महाकाल की शरण में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बाबा की भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। 

READ MORE: CM डॉ मोहन का दूरदर्शी फैसला: 2025 बैच के 8 युवा IAS अधिकारी सहायक कलेक्टर नियुक्त, आदिवासी व ग्रामीण जिलों में मिली पहली पोस्टिंग   

उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर बाबा की भक्ति में लीन होकर ध्यान लगाया और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। भस्म आरती के अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के पश्चात, उन्होंने गर्भगृह की चौखट से भगवान महाकाल के दर्शन किए।

READ MORE: MP में थारकांड के बाद फिर बवाल: मंत्री के भाई ने महिला CEO को दी धमकी, बोले- ‘तेरे दांत तोड़ दूंगा, तुझे यहीं जिंदा गाड़ दूंगा’

उपमुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार बाबा को जल अर्पित किया और पूरी श्रद्धा के साथ पूजन-अर्चन किया । इस अवसर पर उन्होंने बिहार की प्रगति, मां भारती के गौरव और समस्त देशवासियों के आरोग्य की कामना की। विजय कुमार सिन्हा ने सनातन संस्कृति की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि महाकाल की ऊर्जा सकारात्मक समाज के निर्माण का आधार है । उन्होंने विशेष रूप से महिला शक्ति के उत्थान और समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना की । मंदिर व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इसे आध्यात्मिक चेतना का जीवंत उदाहरण बताया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m