सुमन शर्मा, कटिहार. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गईं हैं. मैदान में सभी दिग्गजों का दौरा भी शुरु हो गया है. इस चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाने जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) भी उतर रही है. इसी बीच जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह कटिहार पहुंचे.
राज्य कोर कमिटी सदस्य सत्य नारायण शर्मा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गय. वहीं लालियाही में उदय सिंह ने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया. कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर है.
शर्मा ने कहा कि बाकी दल सिर्फ वादे करते हैं, हम करके दिखा रहे ह. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एनडीए और यूपीए पर निशाना साधते हुए कहा कि “पांच साल तुम लूटो, पांच साल हम” की साजिश चल रही है. हमारी किसी से टक्कर नहीं है, हम जनता के लिए काम कर रहे हैं. हवा में उड़ती बातों से हमारा काफिला नहीं रुकने वाला.

