कुंदन कुमार, पटना। दिल्ली अग्निकांड और मुजफरपुर अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद बिहार में फायर सेफ्टी को लेकर सरकार सजग हो गई है। बिहार अग्निशमन विभाग ने करवाई भी शुरू कर दी है, लगातार होटलों, निजी अस्पतालों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों की भी जांच की जा रही है।

5 अस्पातल, 6 होटल को सील करने का आदेश

कल शनिवार (7 जून) को पटना के दर्जनों होटल कोचिंग संस्थान और निजी अस्पताल की जांच हुई। जांच के दौरान फायर सेफ्टी के मानक पर 5 अस्पताल और 6 होटल ठीक नहीं पाए गए। अग्निशमन विभाग ने इन्हें सील करने का आदेश दिया है। साथ ही 32 अन्य संस्थानों को भी विभाग ने नोटिस दिया है, जिसमें खान सर का ग्लोबल कोचिंग और उनका अस्पताल खान हेल्थ केयर भी है।

अग्निशन विभाग ने उनके कोचिंग को भी फायर सेफ्टी मानक पर ठीक नहीं ठहराया है। साथ ही खान हेल्थ केयर को भी नोटिस देते हुए कहा है कि फायर सेफ्टी का अभाव है, जिसे पूरा करने की नोटिस दी गई है।

दिल्ली अग्निकांड में 21 लोगों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि बीते दिनों बुधवार (3,जून) को दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित फ्लरिश स्टे होटल में आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 भारतीय और 11 विदेशी नागरिक शामिल थे। अधिकतर लोगों की मौत आग की लपटों की बजाय दम घुटने से हुई थी। इस अग्निकांड में गुरुग्राम के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हुई थी।

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल में आग, 6 की मौत

दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड के ठिक एक दिन बाद गुरुवार (4 जून) को मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में आग लग गई थी। इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अस्पताल मैनेजमेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अब अग्निकांड की इन घटनाओं को देखते हुए और इनसे बचने के लिए सरकार के निर्देश पर अग्निशमन विभाग अपनी तैयारियों में जुट गया है।

ये भी पढ़ें- LPG Price Hike: आम आदमी को लगा महंगाई का एक और झटका, फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, जानें नया रेट