Bihar News: बिहार में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। राज्य के 13 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री दीपक प्रकाश ने प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को लेकर कहा कि, सरकार-प्रशासन हर स्तर पर अलर्ट है। जल स्तर बढ़ रहा था नदियों का, तो अलर्ट रहने के निर्देश हैं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो या उसको कंटेन किया जा सके। हर तरीके से सरकार अलर्ट है, सभी चीज़ों का ध्यान रखा जा रहा है।
पीएम मोदी के बयान पर कही ये बात
वहीं, दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शिक्षक दिवस जीडीपी ग्रोथ को लेकर दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण ‘सच की हुंकार के सामने झूठ की गूंज टिक नहीं सकेगी’ पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि, विपक्ष की हर मुद्दे पर बिना फैक्ट के बिना फिगर्स के एक नैरेटिव बनाने की कोशिश होती है। लेकिन सरकार हर स्तर पर उसका फैक्ट का सामना, उन चीज़ों का जवाब फैक्ट के आधार पर देती है। आप ऐसे भी देखें, संसद भी जब चलती है, तो डिस्कशन से वो भागते हैं, संसद चलने नहीं देते हैं। प्रधानमंत्री बिल्कुल सही बात बता रहे हैं।
जानें क्या है पूरा मामला?
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मजबूत आर्थिक स्थिति (7.8% जीडीपी ग्रोथ) का जिक्र किया और विपक्ष पर देश में निराशा फैलाने तथा झूठे दावे व गलत सूचनाएं प्रसारित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आए हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि देश की तरक्की के सत्य के आगे विपक्ष के झूठ की गूंज टिक नहीं पाएगी। गौरतलब है कि सरकार द्वारा जीडीपी ग्रोथ का आंकड़ा पेश करने के बाद भारत सरकार के पूर्व वित्त सचिव ने यह दावा किया था कि असल में जीडीपी ग्रोथ 7.8 नहीं बल्कि 2.6 है, जिसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर था।
तेजस्वी के महंगाई वाले बयान पर क्या कहा?
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के महंगाई पर दिए बयान पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि, महंगाई को लेकर भी फिगर उठाकर देखें, फूड प्राइस में थोड़ा-सा इंफ्लेशन है, लेकिन सरकार अब इस पर निगरानी रखे हुए है। जहां कहीं भी इंटरवेंशन की ज़रूरत है, सरकार इंटरवीन करेगी।
स्वतंत्र भारद्वाज पर होनी चाहिए कार्रवाई- दीपक प्रकाश
कैबिनेट मंत्री दीपक प्रकाश ने ‘हनुमान अंश’ फ़िल्म को लेकर कहा कि, फिल्म के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। क्या है, उसमें यह जानकारी नहीं है। वहीं, स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर उन्होंने कहा कि, बिल्कुल आपत्तिजनक है। इस तरीके से कोई व्यक्ति मीडिया में आकर किस तरीके की बातें कर रहे हैं, आपत्तिजनक है। निश्चित तौर पर उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- ‘तो अब तक बिहार आकर घूम गए होते मोदी…’, बाढ़ संकट के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा बयान



