कुंदन कुमार, पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने जमुई में हुई घटना पर राज्य सरकार का पक्ष मजबूती से रखा है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही सरकार और पुलिस प्रशासन ने बिना एक पल गंवाए तुरंत सरकार का स्पष्ट रुख है कि इस तरह के अपराधों में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के दायरे में लाकर कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी।
घटना पर तुरंत कार्रवाई
विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। जो आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि इस पूरे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से तेजी से कराई जाए, ताकि पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा हो।
विपक्ष की बयानबाजी पर पलटवार
बिहार में घटी इस घटना को लेकर विपक्ष द्वारा की जा रही बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग बिना तथ्यों को समझे केवल राजनीति करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें यह भी देखना चाहिए कि सरकार ने कितनी तेजी से एक्शन लिया है और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर पूरी तरह गंभीर है और विपक्ष के निराधार आरोपों से हटकर धरातल पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सोशल मीडिया की भूमिका की सराहना
अपने संबोधन के अंत में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने उन सभी जागरूक नागरिकों का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी सरकार और प्रशासन तक पहुंचाई। उन्होंने कहा कि सही समय पर मिली सूचना से पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने में मदद मिली। सरकार नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी तरह संकल्पित है और किसी भी दोषी को कानून से बचने का मौका नहीं दिया जाएगा।



