कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव के तारीखों का ऐलान होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उनके बेटे बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है। मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों बड़े नेताओं की मुलाकात बिहार विधान परिषद चुनाव के सीट को लेकर हो रही है। सूत्रों के अनुसार जीनत राम मांझी और संतोष सुम अपनी पार्टी की तरफ से दावेदारी पेश करने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे हैं।
18 जून को 10 सीटों पर होगा मतदान
दरअसल चुनाव आयोग ने जून में खाली हो रहे बिहार विधान परिषद की 9 सीटों और नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई एक रिक्त सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन सीटों पर 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन देर शाम नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
बिहार विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए अधिसूचना 1 जून को जारी की जाएगी। वहीं, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। आयोग ने 20 जून तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की समय-सीमा तय की गई है।
चुनावी बिगुल बजते ही तेज हुई हलचल
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। इसके साथ ही संभावित उम्मीदवारों और दलों की रणनीति को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं। इस चुनाव को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Police Encounter: बिहार में फिर एनकाउंटर, पुलिस ने 50 हजार के इनामी बमदाश को मारी गोली

