कुंदन कुमार, पटना। कल मंगलवार को बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम सामने आएगा। चुनाव परिणाम के आने से ठिक एक दिन पहले यानी की आज सोमवार (26 अक्टूबर) को राजद का 7 सदस्यीय प्रतिनिनधिमंडल चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचा और काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त करते हुए आयोग को एक पत्र सौंपा है।
राजद को काउंटिंग में गड़बड़ी की शंका
राजद के 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार संजीव कुमार के साथ-साथ राजद विधायक भाई वीरेंद्र और राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू भी मौजूद थे। चुनाव आयोग को पत्र सौंपने के बाद भाई वीरेंद्र ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, कल विधान परिषद चुनाव का काउंटिंग है और हमें शंका है कि कहीं ना कहीं कोई गड़बड़ी किया जाएगा। क्योंकि लगातार देश में वोट चोरी की बदौलत एनडीए चुनाव जीत रही है, उन शंकाओं को 10 पॉइंट में लिखकर हमने चुनाव आयोग को दिया है।
भाई वीरेंद्र ने सभी सीटों पर किया जीत का दावा
भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमने मांग की है की सबसे पहले मतगणना केंद्र पर जो रिजेक्ट वोट हैं, उसको अलग से रख लिया जाए। साथ ही हमें शंका है कि कुछ पदाधिकारी वैसे ही पेन लेकर मतदांना केंद्र पर जाएंगे, जिस तरह का पेन का इस्तेमाल वैलेट पेपर पर किया गया है। निश्चित तौर पर उस पर भी रोक लगनी चाहिए। राजद विधायक ने कहा कि, चुनाव आयोग ने हमारे बात को सुना है और कहा है कि जो आपकी शंका है निश्चित तौर पर उसका निवारण हम लोग करेंगे। इस दौरान उन्होंने विधान परिषद की सभी 8 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार के जीत का दावा किया है।
इन 8 सीटों पर हुआ है मतदान
गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों के लिए (23 अक्टूबर) को मतदान हुआ था, जिसका परिणाम कल मंगलवार (27, अक्टूबर) को सामने आएगा। एमएलसी की जीन 8 सीटों पर चुनाव हुआ था, उनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। स्नातक सीटों में दरभंगा, कोसी, पटना और तिरहुत शामिल हैं। जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा की हैं।
ये भी पढ़ें- अनंत सिंह का अंत करीब! विधायकी छीनने की तैयारी, उमेश सिंह कुशवाहा ने विधानसभा सचिव को सौंपे सबूत

