कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पटना प्रमंडल आयुक्त कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया होनी है। पटना शिक्षक से आरजेडी के उम्मीदवार संजीव सिंह आज मंगलवार (29, सितंबर) को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर राजद के सबसे भरोसेमंद नेता भोला यादव पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता भी मौके पर पहुंचे।

संजीव सिंह बोले- बुराई पर अच्छाई की होगी जीत

नामांकन के बाद आरजेडी से उम्मीदवार संजीव सिंह ने कहा आज से हम लोग आधिकारिक रूप से चुनाव की प्रक्रिया में शिक्षकों के बीच में जाएंगे। शिक्षकों में जो उत्साह है। वह जबरदस्त है। सभी लोग बदलाव चाह रहे हैं। वह 21 साल का कलंक मिटाना चाहते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत होगी। यह सरकार शिक्षकों के विरुद्ध वाली सरकार है और हम शिक्षकों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।

‘लालू यादव और शिक्षकों का आशीर्वाद हमारे साथ’

संजीव सिंह ने कहा कि, लालू प्रसाद यादव और शिक्षकों का आशीर्वाद हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि, नवल किशोर यादव ने शिक्षकों के साथ जो अन्याय किया है। शिक्षक इस बार वोट की चोट से उनको बताएंगे कि उनकी क्या ताकत होती है। शिक्षकों की पूरा समर्थन हमें मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि, शिक्षकों को वेतनमान नहीं मिल रहा है। प्रोफेसर के तरीके से शिक्षकों के 65 साल किया जाना चाहिए और बिहार में जितने भी Deo ऑफिस हैं, उन्हें भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है। सब की लड़ाई हम लड़ेंगे। वित्त रहित शिक्षकों के साथ नवल किशोर यादव ने जो हकमारी का काम किया है। लोग उसे खत्म करने का काम करेंगे और वेतनमान की लड़ाई हम लड़ेंगे।

जन सुराज और भाजपा से होगा मुकाबला

पटना शिक्षक से आरजेडी के उम्मीदवार संजीव सिंह का मुख्य मुकाबला जन सुराज और भाजपा के उम्मीदवार से होगा। जन सुराज ने यहां से दिव्या ज्योति को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने पटना शिक्षक से एक बार फिर नवल किशोर यादव पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: BJP ने 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान, नवल किशोर यादव समेत इन नेताओं को मिला टिकट