कुंदन कुमार, पटना। Bihar MLC Elections Voting: ​बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 8 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। मतदाता शाम 4 बजे तक अपने बूथ केंद्र पर जाकर मतदान कर सकेंगे। वोटिंग बैलेट पेपर (मतपत्र) के जरिए कराई जाएगी। ​इस चुनाव में कुल 5,32,847 मतदाता 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वाचन क्षेत्रों में 993 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एमएलसी चुनाव में एनडीए, महागठबंधन और जन सुराज के बीच मुख्य रूप से त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

सारण शिक्षक सीट पर सबसे अधिक मतदान

बिहार विधान परिषद चुनाव में सुबह 10 बजे तक अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत सामने आया है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 4.81% और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 5.88% मतदान हुआ है। वहीं, दरभंगा स्नातक सीट पर 8% और शिक्षक सीट पर 12% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 5.5% और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12.88% मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 5.14% और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13.56% मतदान हुआ है। ये आंकड़े सुबह 10 बजे तक के हैं।

ये भी पढ़ें-