फिरोज अहमद, दरभंगा। बिहार में 8 सीटों पर हुए MLC चुनाव का मतगणना जारी है। दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए वोटों की गिनती जारी है। अब तक हुई मतों की गिनती में जन सुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय 2058 मत पाकर सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के मदन मोहन झा दूसरे नंबर और भाजपा के प्रत्याशी राम देवर राय तीसरे नंबर हैं। बता दें कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 7753 मत पड़े थे, पहले चरण की गिनती चल रही है।
बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा
बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों से पहले पटना के बांकीपुर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया। पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के बीच जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने सरकारी कर्मचारियों के फाइलों के बंडल ले जाने पर विरोध जताया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया।
ये भी पढ़ें- Bihar MLC Results: मतगणना के बीच CCTV को लेकर छिड़ा विवाद, अनुज सिंह- नवल किशोर यादव ने क्या कहा?

