कुंदन कुमार, पटना। बिहार मानसून सत्र के 5वें और अंतिम दिन की कार्यवाही आज शुक्रवार 24 जुलाई को शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। विपक्षी सदस्य बिल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्पीकर प्रेम कुमार ने उन्हें बार-बार अपने स्थान पर बैठने और सदन के चलाने की अपील की, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी जारी रखा, जिसे देखते हुए स्पीकर प्रेम कुमार ने दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

वेल में आकर विपक्ष की नारेबाजी

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकॉल का समय शुरू हुआ। सत्ता पक्ष की ओर से लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान नेताओं और पत्रकारों को पीटने पर सवाल उठाया और विपक्ष पर निशाना साधा, जिसके बाद विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे और वेल में आकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। इस दौरान सत्ता पक्ष के भी कई विधायक अपने स्थान पर खड़ा हो गए और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने शुरू कर दिया।

12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित

हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सभी सदस्यों से अपने स्थान पर बैठने और सदन को चलाने का आग्रह किया। स्पीकर ने कहा कि, आप लोग अपने स्थान पर जाइए…सबको बोलने का मौका दिया जाएगा। लेकिन उनकी बात सुनने के लिए कोई भी सदस्य तैयार नहीं हुआ। हंगामे और नारेबाजी को देखते हुए स्पीकर ने दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही की स्थगित कर दिया।

विधान परिषद की कार्यवाही जारी

उधर विधान परिषद की कार्यवाही चल रही है। सीएम सम्राट चौधरी परिषद में मौजूद हैं। कार्यवाही के दौरान राजद विधान पार्षद सुनील सिंह द्वारा शिक्षा विभाग से जुड़े एक सवाल पर मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, सभी मॉडल विद्यालय जो बन रहा है। अगर किसी स्वतंत्रता सेनानी या अन्य लोगों के नाम से पहले से है, वो चेंज नहीं होगा।

सदन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

बिहार मानसून सत्र सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष के सदस्य विधानसभा के बाहर नीट परीक्षा पेपर लीक, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान वे पीएम मोदी व बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। विपक्षी दल ने सदन के अंदर से लेकर बाहर तक सरकार को कटघरे में खड़ा करने की तैयारी की है। ऐसे में आज अंतिम दिन भी मानसून सत्र के काफी हंगामेदार होने के आसार दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ‘यह तो मुंह छुपाने जैसा है…’, PM मोदी के वीडियो संदेश पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज