कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

बीजेपी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा। सहयोग कार्यक्रम में आज बीजेपी से मंत्री रमा निषाद और इंजीनियर कुमार शैलेंद्र मौजूद रहेंगे, जो कार्यालय में आए जनता की समस्याओं को सुन उनका निपटारा करने का काम करेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

जदयू कार्यालय में आज सोमवार (25 मई) जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में आम जनता अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेगी। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन देंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन

कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक विस्तार, बढ़ती महंगाई, अपराध और राज्य से जुड़े अन्य जरूरी मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक के बाद कांग्रेस नेता मीडिया को भी संबोधित कर सकते हैं।

खान एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा बैठक

खान एवं भूतत्व विभाग की ओर से आज दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे, जो विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं, राजस्व वसूली, अवैध खनन पर नियंत्रण, बालू घाटों की स्थिति, भविष्य की योजनाओं तथा लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारी, संबंधित जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- पूर्व सांसद राम प्रसाद कुशवाहा का निधन, CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक