Ram Prasad Kushwaha Passes Away: पूर्व सांसद रह चुके वरिष्ठ नेता राम प्रसाद कुशवाहा का आज रविवार (24 मई) की रात निधन हो गया। राम प्रसाद कुशवाहा ने 85 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने कोचस स्थित आवास पर रात करीब 7 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे।

जनता दल और राजद से रहे सांसद

राम प्रसाद कुशवाहा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कोचस पंचायत के मुखिया के रूप में की थी। वर्ष 1967 से वे दो बार मुखिया चुने गए और इलाके में जनसेवा के लिए अपनी अलग पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और 1989 तथा 1991 में जनता दल के टिकट पर बिक्रमगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। बाद में वर्ष 1999 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार के रूप में आरा लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर संसद पहुंचे।

समाजिक कार्यों में रही सक्रिय भूमिका

सांसद रहने के अलावा वे बिहार राम प्रसाद कुशवाहा विधान परिषद के सदस्य भी रहे। राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही, जिसके कारण इलाके में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। उनके पुत्र रविंद्र कुमार सिन्हा और भतीजा रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया कि वे काफी समय से अस्वस्थ थे और इलाज चल रहा था। लोग उन्हें एक सरल, मिलनसार और जमीन से जुड़े नेता के रूप में याद कर रहे हैं।

सीएम सम्राट ने जताया दुख

सीएम सम्राट चौधरी ने राम प्रसाद कुशवाहा के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- पूर्व सांसद एवं विधान परिषद सदस्य रहे श्री राम प्रसाद कुशवाहा जी के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत ही पीड़ादायक है।

उन्होंने बिक्रमगंज एवं आरा का प्रतिनिधित्व करते हुए शोषितों, दलितों एवं पिछड़ों की आवाज को सदैव मजबूती से उठाया। उनका सार्वजनिक जीवन समाज सेवा एवं जनसमर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। ओम शांति!

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: पटना के होटल में पिता के सामने बेटी के साथ दरिंदगी की कोशिश, नशे की हालत में घुसे युवक ने…